बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़ | कोरिया व एमसीबी जिले में 31 दिसंबर तक नए जिला अध्यक्षों की घोषणा होनी थी, लेकिन नगरीय व पंचायत चुनाव के टलने के साथ ही घोषणा भी बार-बार टल रही है। इसके चलते भाजपा जिला अध्यक्ष के संभावित पदाधिकारियों में मायूसी छाई हुई है। यही वजह है कि नए साल खुशियां भी नहीं मना सके। अब 2025 का शुभारंभ हो गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर नए जिला अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को बदला गया है। इस बार 60 वर्ष आयु वर्ग के पदाधिकारी अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए है। कोरिया जिले से 6 जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष की दावेदारी की है। वहीं एमसीबी जिले से भी पांच लोगों के दावेदारी जानकारी मिली है। इसमें पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले का नाम भी शामिल है।


