अगले 3 दिन कोहरा, कोल्ड-डे भी संभव

लुधियाना | जिले में अब घना कोहरा ओरेंज केटेगरी में पहुंच चुका है। आईएमडी ने इसका अलर्ट भी जारी कर दिया है। सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा 10 बजे तक छाया नजर आया, लेकिन दोपहर को हल्की धूप भी रही। कोहरे के चलते दिन न्यूनतम पारा सूबे में सबसे कम 7.2 डिग्री सिर्फ लुधियाना में दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री था। मौसम विभाग मुताबिक सुबह के समय सबसे ज्यादा घना कोहरा नजर आएगा। जबकि दिन के समय आंशिक बादल छाएंगे। यहां कोल्ड-डे भी हो सकता है। भास्कर एक्सपर्ट- गेहूं की फसल के लिए मौसम अच्छा कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द हवाएं गेहूं के पौधे के फुटाव के लिए अच्छी साबित होती हैं। गेहूं के पौधे के अंदर टिलरिंग ज्यादा होगी। यह मौसम फिलहाल गेहूं के लिए बहुत बढ़िया है। अभी पड़ रही ठंड और ओस गेहूं के अनुकूल है। वहीं जब तक पाला नहीं पड़ता, तब तक किसी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की बिजाई लगभग हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *