अग्निवीर के लिए 27 तक करें आवेदन

लुधियाना| भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिए आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं। 07 से 27 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो (डीबीईई) लुधियाना की उप निदेशक रूपिंदर कौर ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बताया कि उम्मीदवार अपना पंजीकरण ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदक की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों दिन सम्मिलित) तक होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *