मेयर बनने से पहले शहर के विकास कार्यों के लिए आए 114 करोड़ के तीन ई-टेंडर रद्द

भास्कर न्यूज | अमृतसर सदर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सुधांश निवासी बोहड़ वाला शिवाला बटाला रोड ने बताया कि बीती 8 दिसंबर को वह अपने दोस्त अनमोल के साथ रात 9 के करीब दोस्त गगन की बर्थडे पार्टी से वापस घर पैदल आ रहे थे। जब वह दोनों जवाहर नगर गली में पहुंचे तो रोहित और रोहन के घर के पास पहुंचे तो उनके घर के बाहर एक बाइक खड़ी थी। बाइक को उसका हाथ लग गया जिस कारण बाइक गिर गई। तब रोहित और रोहन दोनों भाई और उसका दोस्त कृष्णा उनके पीछे उनसे मारपीट करने के लिए आए। रोहित ने लोहे की रोड के साथ उस पर हमला कर दिया और उसके दोस्त अनमोल के साथ भी मारपीट की। उनके द्वारा शोर मचाने पर तीनों धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भास्कर न्यूज|अमृतसर मेयर बनने से पहले शहर के विकास कार्यों के लिए आए 114 करोड़ के तीन ई-टेंडर रद्द हो गए हैं। इनमें 43.40 करोड़ रुपए लागत से दरबार साहिब की तरफ जाने वाले 4 रेडियल्स रोड उसके साथ लगती बिल्डिंग पर फसाद वर्क और वॉल्ड सिटी में सड़कें-गलियां और मार्केट बनाने के विकास कार्य शामिल हैं। इसके पहले यह टेंडर फरवरी 2024 में लगा था। जिसको रिड्यूस करके नवंबर-2024 में लगाया लेकिन उसी दिन रद्द भी कर दिया। हालांकि बाद में फिर बीते 7 दिसंबर को टेंडर लगाया गया था। वहीं सेंट्रल हलका में करीब 49.41 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के विकास काम को लेकर 7 दिसंबर को ही टेंडर लगाया गया था। बाद में निगम चुनाव में आचार संहिता लागू हो गई। यह दोनों ही टेंडर 9 जनवरी को खोले जाने थे। 31 दिन तक निगम की वेबसाइट पर अपलोड भी रहे लेकिन बाद में डिलीट कर दिया गया। वहीं तीसरा टेंडर नॉर्थ और ईस्ट में सड़कें-मार्केट व गलियां बनाने को लेकर 21.28 करोड़ का था, जो बीते 23 दिसंबर को लगाया गया। वेबसाइट पर अपलोड भी हुआ, जिसे 20 जनवरी 2025 को खुलना था। 12 दिन तक वेबसाइट पर अपलोड रहा, मगर यह भी रद्द कर दिया गया। शहर के विकास को लेकर इन 3 बड़े टेंडरों से कब तक काम शुरू हो पाएगा भगवान भरोसे ही है। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक है। यदि यह टेंडर 31 मार्च से पहले मेच्योर न हुआ करोड़ों की राशि फॉरफिड हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *