भास्कर न्यूज | रायगढ़/ सारंगढ़ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून से शुरू होगी और 4 जुलाई,7 जुलाई और 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन/चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र www.joinindianarmy.n ic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। छग के इन केंद्रों में ली जाएगी परीक्षा बिलासपुर में चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज और डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी, रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना भिलाई (दुर्ग) में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि में परीक्षा आयोजित की जाएगी।


