रायगढ़| हर सप्ताह होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार की बजाय सोमवार दोपहर 12:30 बजे से होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी किए हैं। अब समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक भी सोमवार को सुबह 10 बजे से होगी। बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन कलेक्टर चैंबर के प्रतीक्षा कक्ष में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।


