अग्निवीर वायु भर्ती के आवेदन 7 जनवरी से:27 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती जनवरी 2026 के लिए ऑनलाईन पंजीयन नए साल में सात जनवरी से शुरू होगा, जो 27 जनवरी तक चलेगा। विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं। कटोच के अनुसार उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 7 से 27 जनवरी 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करके पूर्णतया ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच जन्मे अविवाहित अभ्यर्थी (पुरूष एवं महिलाएं) इस भर्ती के लिए पात्र होगें। साथ ही, 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ, कला व वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। साथ ही 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *