सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय, रामबाग में युवा सप्ताह ‘उल्लास’ के अंतर्गत बुधवार को एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l सुर ताल की जुगलबंदी के साथ छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी , पाश्चात्य और शास्त्रीय संगीत की धुनो पर मोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर छात्राओं और अतिथियों को आनंदित कर दियाl
सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के संयोजक वी. सी डागा ने कॉलेज लाइफ के इन आनंदमयी क्षणों को भरपूर जीने की बात कही और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्त्वता को जीवंतता से जोड़ाl एकल और सामूहिक नृत्य की लगभग 40 प्रस्तुतियों के निर्णायक मंडल में नृत्य की विभिन विधाओं की अंतर्राष्ट्रीय फनकार मीरा सक्सेना और जयपुर घराने की कत्थक नृत्यांगना अदिति शर्मा रहीं, जिन्होंने विजेता छात्राओं की घोषणा कर होंसला अफजाई की l प्रचार्या डॉ. रेनू जोशी ने अतिथि स्वागत के साथ विजेताओं को पुरस्कृत कर बताया कि ऐसे आयोजन छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभाओं के प्रदर्शन को एक मंच उपलब्ध कराते है और हमारी रंग बिरंगी संस्कृति को उकेरने का एक सशक्त माध्यम है l अंत में उप-प्रचर्या डॉ इंदु शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल के सादस्यों डॉ ममता शर्मा, डॉ. सपना खंडेलवाल,डॉ. कृति सक्ससेना, डॉ. शर्मिंला पोखरना, डॉ. निशा, शालिनी खंगारोत और छात्रा प्रनिधियों के साझा प्रयासों को सराहा l


