अग्नि के बीच साधु वेश में डांस VIDEO:आग के गोले मुंह से छोड़ते हुए निकले, 700 महिलाएं कलेश लेकर निकली

अलवर शहर में तिजारा रोड पर सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। उनके बीच में कुछ साधु के वेष में मुंह से आग के गोले छोड़ते हुए निकल रहे थे। कुछ ही दूरी पर सड़क के बीच मेअग्नि डांस करते हुए देखने को मिला। देखते ही देखते कई हजार लोगों की भीड़ जुट गई। एक तरफ का पूरा रोड जाम हो गया। असल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अलवर शहर में रविवार दोपहर को तिजारा रोड पर हिंदू सम्मेलन के तहत कलश यात्रा निकाली गई। तिजारा रोड के आसपास की कॉलाेनियों के लोगों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। पहले महिलाएं कलश लेकर भजन गाते और नाचते हुए निकली। जैसे जैसे आगे बढ़े भीड़ बढ़ती गई। रेलवे ओवरब्रिज से टेल्को चौराहे की रोड लाइन को रोकना पड़ा। वन-वे होने के बाद पूरे रोड परजाम लग गया। वाहनों को निकलने की जग नहीं मिली। टेल्को चौराहे से लेकर तिजारा रेलवे ओवरब्रिज तक कहीं साधु के वेष में आए कलकार आग के गोले छोड़ते दिखे। जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी आ गए। कुछ ही देर बाद में कलाकारों ने रोड पर अग्नि डांस किया। सातिए आकार में अग्नि जलाकर उसके बीच में खड़ेकर को डांस किया। यह देखने के लिए भीड़ टूट पड़ी। इस बीच में आने – जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। कार्यक्रम में भोले बाबा की झांकी। जिसमें शिव लिंग व आकर्षक मूर्ति रही। तिजारा रोड पर श्रीराम मंदिर शिव कॉलोनी से कलश यात्रा से शुरू हुई। ब्राइट स्कूल के ग्राउंड तक पहुंची। यहां आने पर गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ब्रह्म मुनि महाराज ने प्रवचन दिए। आरएसएस के पदाधिकारियों ने बौदि्क विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन के अध्यक्ष समुंदर सिंह यादव थे। विशाल भंडारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *