आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र के बेरड़ी ग्राम पंचायत के झुंपा सेरावा की है। नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया- शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव बेरड़ी ग्राम पंचायत झुंपा सेरावा गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला की पहचान कमला (30) पत्नी लालाराम के रूप में हुई। टीम ने शव को चामुंडेरी सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवा दिया। 10 साल पहले हुई थी शादी
मृतक कमला के पिता सोमेडाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- 10 साल पहले मेरी बेटी कमला की शादी लालाराम के साथ हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। शनिवार को आपसी कहासुनी के बाद लालाराम ने अपनी पत्नी कोमल के साथ जमकर मारपीट की। इसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर घर पर मौजूद बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी। सुबह 4 बजे फंदे से लटका मिला पति
थाना अधिकारी ने बताया-रविवार सुबह 4 बजे पुलिस को फिर गांव वालों से सूचना मिली कि लालाराम का शव घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में फंदे से लटका हुआ है। इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को चामुंडेरी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। परिजनों को सौंपा शव
रविवार दोपहर को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव कमला का शव उसके पिता सोमेडाराम और लालाराम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। 3 बच्चों को सिर से उठा माता-पिता का साया
कमला के भाई ओसाराम ने बताया-मेरी बहन के तीन बेटे हैं। जिसमें सबसे बड़ा बेटा 8 साल का है। दूसरा बेटा 6 साल और तीसरा बेटा 3 साल का है। लालाराम मजदूरी का काम करता था। थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया-परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर रहे हैं। … यह भी पढ़ें पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया:तबीयत खराब हुई तो ससुर को जगाया, 5 साल पहले हुई थी दोनों की दूसरी शादी
अजमेर जिले के रुपनगढ़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार रात 11:30 बजे जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)


