इंडियन एयर फोर्स में अग्नि-वीर स्कीम के तहत अग्नि-वीर वायु की भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 27 जनवरी तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम मार्च में होगा। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैथ्स, फिजिक्स व इंग्लिश विषय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास और इंग्लिश में 50 फीसदी अंक जरूरी है। इसी तरह पॉलिटेक्निक संस्थानों से मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। साइंस के अलावा किसी भी अन्य स्ट्रीम से बारहवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। आवेदक की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 और 1 जुलाई 2008 के बीच होनी जरूरी है। आवेदन शुल्क के तौर पर 550 रुपए के अलावा जीएसटी भी देय होगा। आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://agnipathvayu .cdac.in पर जारी की गई है।


