रांची रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च खूंटी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान करने पर सहमति बन गई है। 100 सीटों पर एडमिशन के लिए एनओसी प्रदान की गई है। सोमवार को वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में यूनिवर्सिटी मुख्यालय में एफिलिएशन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च खूंटी को एनओसी देने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बताते चलें कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज ओपन पर सहमति प्रदान की गई थी। अब आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) में प्रस्ताव भेजा जाएगा। एफिलिएशन कमेटी की मीटिंग में वीसी के अलावा डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, सीसीडीसी डॉ. पीके झा, रजिस्ट्रार डॉ. बिनोद नारायण, विशेष रुप से डीआर डॉ. प्रीतम कुमार, मेडिकल डीन, साइंस डीन, ह्यूमिनिटी डीन समेत अन्य सदस्य थे। डुमरी कॉलेज डुमरी : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में हिंदी, संस्कृत, इतिहास, इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान, फिलॉस्फी, अंग्रेजी, कुडुख, मुंडारी, नागपुरी, उर्दू, साइकोलॉजी, भूगोल, एंथ्रो, होम साइंस, म्यूजिक और कॉमर्स। संत पॉल कॉलेज रांची : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इकोनॉमिक्स, इतिहास, भूगोल, एंथ्रोपोलॉजी, सोसियोलॉजी, साइकोलॉजी, बांग्ला, कुडुख, मुंडारी, मैथ्स, उर्दू, कॉमर्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, मैथ्स, जूलॉजी। बिरसा कॉलेज गुमला : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, इकोनॉमिक्स, इतिहास, सोशियोलॉजी, भूगोल, नागपुरी, खरिया, अंग्रेजी, साइकोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी। . आरटीसी कॉलेज ओरमांझी : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में हिंदी, संसकृत, नागपुरी, खोरठा, मुंडारी, संथाली, अंग्रेजी, उर्दू, इतिहास, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, भूगोल, फिलॉस्फी, होम साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, और जूलॉजी शामिल है। . संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, इकोनॉमिक्स, राजनीति विज्ञान और कॉमर्स। . सिल्ली कॉलेज सिल्ली : एकेडमिक सेशन 2025-29, 2026-30, 2027-31 में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बॉटनी, जूलॉजी। इसके अलावा पीजी स्तर पर बांग्ला, इकोनॉमिक्स, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और सोशियोलॉजी शामिल है। वोकेशनल कोर्सों में बीसीए, आईटी, बीबीए, मास कॉम, सीएडी, फैशन डिजाइनिंग। वहीं यूकेएस कॉलेज डकरा, एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा, संजय गांधी कॉलेज पंडरा, योगदा कॉलेज धुर्वा, निर्मला कॉलेज रांची, संत पॉल कॉलेज रांची के विभिन्न कोर्सों को विभिन्न सेशन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।


