कोटा में 10 और 11 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की कोटा संभाग इकाई द्वारा 28वां अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नयापुरा स्टेडियम में होगा। सम्मेलन के पंजीकरण फॉर्म का विमोचन शुक्रवार दोपहर 2 बजे संभाग कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति बंसल के निजी आवास पर किया गया। महिला अध्यक्ष वर्षा गुप्ता और महामंत्री आशा सिंगल ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करना है। यह आयोजन संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की प्रेरणा से हो रहा है। पंजीकरण फॉर्म हाड़ौती क्षेत्र के अतिरिक्त जयपुर, इंदौर, उदयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, दिल्ली, पुणे, गुजरात और हरियाणा सहित 101 केंद्रों पर उपलब्ध हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
फॉर्म विमोचन समारोह में सीमा गाड़िया, अस्मिता अग्रवाल, रेखा गोयल, मधु गर्ग, ममता गुप्ता, सीमा गोयल, कविता जैन, रश्मि गुप्ता सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।


