चंडीगढ़ में डेढ़ किलो से अधिक चरस समेत तस्कर गिरफ्तार:मनाली में टूरिस्ट को करता था सप्लाई, पहली बार शहर में पहुंचा डिलीवरी देने

हिमाचल से चंडीगढ़ में चरस की डिलीवरी देने पहुंचे तस्कर को ऑपरेशन सेल की टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 88 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान जयेश देबलाउ, निवासी गांव वशिष्ठ, पोस्ट ऑफिस मनाली, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पहली बार चंडीगढ़ में सप्लाई करने आया था। मनीमाजरा से किया गिरफ्तार चंडीगढ़ में चरस की एक बड़ी खेप सप्लाई होने जा रही थी। जैसे ही इसकी जानकारी ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को मिली, उन्होंने अपने सीनियर्स को इसकी सूचना दी और एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि तस्कर मनीमाजरा के ढिल्लों सिनेमा के आसपास आएगा। इसके बाद पुलिस ने सादी वर्दी में वहीं आसपास नाकाबंदी कर दी। जब पुलिस को एक शख्स नजर आया जिसके हाथ में बैग था, तो शक के आधार पर उसे रोकने का इशारा किया गया। तस्कर घबरा गया और पीछे की ओर मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई। मनाली के होटलों में करता था सप्लाई पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी ज्यादातर चरस की सप्लाई मनाली में करता था। मनाली के होटलों में आने वाले टूरिस्टों के पास जाकर वह पूछता था कि क्या उन्हें चरस चाहिए। ऐसे ही वह वहीं सप्लाई करता था। आरोपी एक ग्राम चरस की कीमत 3000 रुपए तक वसूलता था। इसी दौरान आरोपी की चंडीगढ़ में चरस की डिलीवरी देने की सेटिंग हुई और वह चंडीगढ़ पहुंच गया, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है जिसने उससे चरस की डिलीवरी मंगवाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *