अग्रवाल-सिंधी समाज पर विवादित टिप्पणी का मामला…:26 दिन से फरार क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार

हेट स्पीच के मामले में 26 दिनों से फरार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बघेल अपने समर्थकों के साथ थाने में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन थाने से 10 मीटर पहले ही पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। वे चाहते थे कि अमित खुद थाने में जाकर सरेंडर करें। इसी बात पर पुलिस से उनकी झूमाझटकी हुई और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। गिरफ्तारी के बाद शाम 3:45 बजे बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें कि अग्रवाल-सिंधी समाज पर विवादित टिप्पणी के बाद अमित के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *