यात्रियों का दर्द:अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाया बेटा; रोती महिला बोली- बेटा बीमार दिल्ली जाना जरूरी

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों को शुक्रवार को परेशानी हुई। एक ही दिन में करीब 20 फ्लाइट रद्द हो गई। इसके साथ ही कई उड़ानों के 24 घंटे से भी ज्यादा समय से लेट रही। एयरपोर्ट पर इन यात्रियों ने अपना दर्द बताया। रायपुर के शुभांकर मिश्रा के पिता का हैदराबाद में निधन हो गया था। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब विमान नहीं आया तो उन्होंने घर में पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए कह दिया। वे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए। दिल्ली जाने वाली महिला रोती रही। उसने बताया कि बेटा बीमार है, इंडिगो 6,000 रिफंड दे रहा और दूसरी फ्लाइट 25,000 मांग रही है। 62 साल की बुजुर्ग रागिनी शाह काफी बीमार हैं। उन्हें भी इलाज के लिए हैदराबाद जाना था। करीब 16 घंटे एयरपोर्ट में ही बिताने के बाद वे हैदराबाद जा पाई। इस दौरान एयरपोर्ट में उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी। खेतान परिवार की शादी का समारोह गोवा में होना है। शुक्रवार को उन्हें संगीत समारोह में शामिल होना था। गुरुवार को फ्लाइट के नहीं आने की वजह से समारोह में नहीं जा पाए। करीब 100 बारातियों को दो बार में गोवा पहुंचाया जा सका। एयर इंडिया फ्लाइट में दिल्ली-मुंबई का किराया ‌‌22000 रुपए इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली और मुंबई उड़ान रद्द होने पर एयर इंडिया के उड़ानों की टिकट तीन गुना तक महंगी हो गई। एयर इंडिया में आम तौर पर दिल्ली और मुंबई की टिकट 6500 से 7500 रुपए में मिल जाती थी। लेकिन गुरुवार से शनिवार तक एयरलाइंस की टिकटें 18000 से 22 हजार रुपए तक में बिकती रही। एयर इंडिया एयरलाइंस की मुंबई और दिल्ली की दो-दो फ्लाइट पूरी तरह से पैक रही। एग्जिक्यूटिव क्लास की टिकट 25 हजार से भी ज्यादा में बिकी। परेशानी: चेन्नई जाने वालों को 24 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही करना पड़ा इंतजार रायपुर से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट गुरुवार को रात 8 बजे आने वाली थी। इस फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया। चेन्नई जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ही रुके रखे। शुक्रवार को भी ये फ्लाइट नहीं आई। चेन्नई जाने वाले मोहम्मद सरफराज ने बताया कि एयरलाइंस वालों ने 24 घंटे में सही जानकारी नहीं दी। 30 से 40 यात्री ऐसे थे जो एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। जयपुर शादी समारोह के लिए जा रहा बैंड सुबह 6 बजे से एयरपोर्ट पर फंसा रहा। सदस्यों ने कहा कि इंडिगो ने हमारा ही बैंड बजा दिया, दो प्रोग्राम और लाखों का नुकसान हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *