अचानक जारी हुआ पेपर-2 का शेड्यूल, अभ्यर्थियों में ऊहापोह

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत द्वितीय पत्र (पेपर-2) की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया। अचानक परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों का कहना कि एक दिन पहले रविवार शाम 4 बजे जेएसएससी द्वारा पेपर-2 की परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया गया और इसके अगले दिन से परीक्षा शुरू हो गई। यह न सिर्फ अव्यावहारिक है, बल्कि पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है। इस परीक्षा के माध्यम से माध्यमिक आचार्य 1373 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी : अभ्यर्थियों ने कहा कि अचानक परीक्षा शेड्यूल घोषित किए जाने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। संथाल, कोल्हान, पलामू समेत दूर-दराज जिलों के अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचना आसान नहीं है। ट्रेन टिकट पहले से उपलब्ध नहीं हैं, बसों में भारी भीड़ है। वहीं निजी साधनों का खर्च बेरोजगार युवा नहीं उठा सकते। महिला अभ्यर्थियों की भी परेशानी और बढ़ गई है। यह है परीक्षा शेड्यूल : जेएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार माध्यमिक आचार्य के अंतर्गत द्वितीय पत्र की परीक्षा 19 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली (09:00 बजे से 12:00 बजे) और द्वितीय पाली (02:00 बजे से 05:00 बजे) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि और केंद्र की जानकारी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *