शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस, एयरपोर्ट पर अलर्ट

झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। यह नोटिस देश के सभी एयरपोर्ट को भेज दिया गया है, ताकि वह देश से बाहर न भाग सके। गिरफ्तारी न होने पर एसीबी उसे तीन नोटिस जारी करेगी। इसके बाद भी वह एसीबी के सामने पेश नहीं हुआ तो एसीबी की विशेष कोर्ट से उसके घर और संपत्ति की कुर्की-जब्ती की अनुमति ली जाएगी। केडिया ने कोर्ट के आदेश की अवमानना भी की है, जो एक गंभीर आरोप है। हालांकि उसके विदेश भागने की सूचना भी मिल रही है। इसके बाद एसीबी की टीम उसके छत्तीसगढ़ और दिल्ली स्थि​त ठिकानों पर नजर बनाए हुए है। एसीबी ने केडिया को 8 जनवरी को गोवा के एक स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया था। गोवा की कोर्ट ने उसे चार दिन की ट्रांजिट बेल दी थी। शर्त थी कि वह देश नहीं छोड़ेगा और 12 जनवरी की शाम को रांची में एसीबी के अनुसंधानकर्ता के सामने पेश होगा। लेकिन वह पेश होने की बजाय फरार हो गया। -शेष पेज 11 पर चार्जशीट नहीं, सिर्फ गिरफ्तारी पर जोर, आरोपियों को मिल रहा डिफॉल्ट बेल पिछले एक साल में एसीबी ने शराब घोटाले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। कई आरोपियों को 90 दिन से ज्यादा जेल में रखा, लेकिन समय पर चार्जशीट दायर नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि इन आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिलती गई और वे जेल से बाहर आते गए। इनमें पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, पूर्व आयुक्त अमित प्रकाश, शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, तत्कालीन जीएम सुधीर दास, पूर्व जीएम सुधीर कुमार, मार्शन कंपनी का प्रतिनिधि नीरज कुमार, विजन कंपनी का महेश शेडगे, परेश अभेसिंह ठाकुर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *