विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) दावोस से झारखंड के लिए अब तक का सबसे बड़ा हरित औद्योगिक निवेश सामने आया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक कर 11,000 करोड़ रुपए के ग्रीन स्टील निवेश पर औपचारिक सहमति बनाई। इस निवेश को लेकर आशय पत्र और सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इससे झारखंड देश के ग्रीन स्टील मिशन में अग्रणी राज्यों की कतार में आ गया है। टाटा स्टील की इस योजना के तहत हिरसाना ईजी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी में 7,000 करोड़, कॉम्बी मिल परियोजना में 1,500 करोड़ और टिनप्लेट विस्तार में 2,600 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। ये सभी परियोजनाएं पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन स्टील तकनीक पर आधारित होंगी, जिनमें नीदरलैंड और जर्मनी की अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। निवेश से न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार का फोकस टिकाऊ औद्योगिक विकास, स्वच्छ तकनीक और जलवायु-अनुकूल नीतियों पर है। टाटा स्टील के साथ यह साझेदारी राज्य की खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और झारखंड को हरित औद्योगिक परिवर्तन का केंद्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निवेश ग्रीन एनर्जी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी मजबूती देगा। महिला नेतृत्व पर भी वैश्विक सहयोग…वर्ल्ड विमन पॉलिटिकल लीडर्स फोरम के प्रतिनिधियों से मुलाकात में महिला राजनीतिक नेतृत्व को सशक्त करने पर सहमति बनी। हाशिये के वर्गों से आने वाली महिलाओं के लिए झारखंड सरकार के साथ सहयोगात्मक ढांचा विकसित करने और भारत चैप्टर की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। सभी राजनीतिक दलों की महिला प्रतिनिधियों के लिए एक साझा और गैर दलीय मंच के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया। औद्योगिक विकास, स्वच्छ तकनीक और जलवायु-अनुकूल नीतियों पर है। टाटा स्टील के साथ यह साझेदारी राज्य की खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और झारखंड को हरित औद्योगिक परिवर्तन का केंद्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह निवेश ग्रीन एनर्जी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी मजबूती देगा। सीएम को व्हाइट बैज, स्वीडन से निवेश की पहल दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्व आर्थिक मंच की ओर से व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्व आर्थिक मंच के साथ क्रिटिकल मिनरल्स, नई ऊर्जा, जलवायु और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर सहयोग का औपचारिक प्रस्ताव सौंपा गया। वहीं स्वीडन ने झारखंड के अर्बन ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। इस दिशा में भारत–स्वीडन के बीच अप्रैल में राउंड टेबल मीटिंग आयोजित की जाएगी। दावोस में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।


