जालंधर| स्टेट पब्लिक स्कूल में अचीवर्स डे का आयोजन किया गया। समारोह में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ स्तर तक के छात्रों द्वारा अकादमिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी गई। प्रेसिडेंट डॉ. नरोत्तम सिंह और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. गगनदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों द्वारा शब्द गायन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने की स्कूल की परंपरा को कायम रखते हुए, मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल द्वारा मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण -पत्र प्रदान किए गए। प्रिंसिपल सवीना बहल ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यहां नवनीत कौर, वाइस प्रिंसिपल गगनदीप कौर खैरा भी मौजूद रहीं।


