जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज के नेतृत्व में आर्ट क्लब के सहयोग से दो दिवसीय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन प्रख्यात मूर्तिकार बासुदेब बिसवास रहे। वर्कशॉप का आगाज दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन ने 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को लो रिलीफ वर्क सिखाया गया। इस नए तरह के वर्क को सीखते हुए बच्चों ने खूब इंजॉय किया। उन्होंने बच्चों को मूर्ति कला से संबंधित बहुत सारे टिप्स दिए। इस अवसर पर सुपरवाइजर राजकुमार, उर्वशी, गार्गी, सुरुचि शर्मा तथा आर्ट के अध्यापक भी उपस्थित थे।


