कलंगपुर| गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत अचौद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण हुआ। जहां इस पंचायत में आरक्षण सामान्य सीट होने से सरपंच पद के लिए कुल 10 युवा प्रत्याशियों ने मैदान मे उतरकर अपना अपना भाग्य अजमाया। जिसमें से 26 वर्षीय आकाश कुमार चन्द्राकर ने 176 मत पाकर विजयी हासिल कर सरपंच निर्वाचित हुए। आकाश चन्द्राकर ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया है।


