झलमला के गंगा मईया में महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा आज

बालोद| झलमला के गंगा मईया पावन धाम में महाशिवरात्रि पर भगवान पशुपतिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। कैलाश गुफा के सामने शिवलिंग और नंदी की स्थापना भी की जा रही है। यह आयोजन वृंदावन के आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री और सहयोगी पंडितों द्वारा विधि-विधान से किया जा रहा है। 26 फरवरी को सुबह 11 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद मंदिर आम भक्तों के लिए पूजा-पाठ, जलाभिषेक और दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों को हलवा-पूड़ी का भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *