गरीब परिवार की बेटी की शादी में नए पार्षद ने दिए 11 हजार रुपए

बालोद| शहर के वार्ड 18 के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद गिरिजेश गुप्ता ने चुनावी वादा निभाया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वार्ड में किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी होगी तो 11 हजार रुपए की सहायता देंगे। शपथ ग्रहण से पहले ही उन्होंने यह वादा पूरा किया। आमतौर पर निर्वाचित पार्षद शपथ लेने के बाद ही अपने दायित्व निभाते हैं। लेकिन गिरिजेश गुप्ता ने शपथ का इंतजार नहीं किया। गरीब परिवार को अपना समझते हुए मदद की। मौके पर वार्ड की कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *