कवर्धा| कवर्धा में कई समाज सेवी संस्थाएं है, जो अलग अलग क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से काम करते हैं। इनमें ही जनसेवा समिति भी शामिल है। जो शहर सहित जिले भर में 2018 से सक्रिय हैं। जिनमें 25 से अधिक सदस्य समाज सेवा के हर कार्यों में आगे रहते हैं। संस्था के सदस्य ऐसे कार्य करते हैं, जिससे लोगों में जागरूकता आए साथ ही जन सेवा भी हो। इनके द्वारा पौधारोपण, ठंड के दिनों में गर्म कपड़े बांटना, स्वच्छता को लेकर जागरूकता व सफाई अभियान चलाना सहित कई कार्य शामिल है। समिति के पिंटू धावलकर, रामेश्वर जायसवाल, जगतारण झारिया, चितरंजन कुमार, अविनाश त्रिपाठी, रमेश सिंहा सहित कई सदस्य शामिल इन कार्यों में लगे रहते हैं। मदद के लिए यहां फोन करें: 9685412901, 98931 68938, 831 908 8288 यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा जनसेवा समिति के सदस्य समाज सेवा के कार्यों के अलावा यातायात को लेकर लगातार अभियान चलाती रही है। यही कारण है कि समिति के सदस्यों को कई बार पुलिस विभाग सहित अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। सदस्यों ने बताया कि यातायात को लेकर युवाओं में जागरूकता की कमी है।


