सुंदरकांड पाठ में 51 महिलाओं ने लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज | जांजगीर अनैला में अजय अग्रवाल, लक्ष्मी देवी अग्रवाल और हनुमान प्रसाद अग्रवाल के निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 51 महिलाओं ने भाग लिया। श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मंडली की अध्यक्ष चमेली साहू के नेतृत्व में ममता यादव के संयोजन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमत भजन हुए। पूरे कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया। सभी महिलाएं गुलाबी साड़ी में एक समान ड्रेस कोड में आकर्षक नजर आईं। समिति की अध्यक्ष चमेली साहू ने हारमोनियम पर भजनों की अनोखी शृंखला पेश की। भजनों की मधुर धुन पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। सुंदरकांड पाठ वीर बजरंगी की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया गया। इस आयोजन में ममता यादव, लक्ष्मी देवी अग्रवाल, अन्नपूर्णा अग्रवाल, सरोजनी साहू, शारदा साहू, दीपश्री साहू, मनीषा गोपाल, विभा उपाध्याय, अंजली मोदी, अवनी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पूजा गुप्ता, आशा दुबे, सुष्मिता यादव, सारिका, अनसुइया यादव, दिव्या यादव सहित 51 महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया। आयोजनकर्ता ने चमेली साहू और उनकी टीम को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *