अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला; सूचना पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया हॉस्पिटल

अजमेर की आनासागर झील में शनिवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के झील में छलांग लगते ही चौपाटी पर मौजूद पर्यटक इकट्ठा हो गए। एक टूरिस्ट ने झील में कूदकर तुरंत युवती को झील से बाहर निकाल लिया। लोगों की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को एंबुलेंस से जेएलएन हॉस्पिटल भिजवाया। हेड कॉन्स्टेबल रामनरेश ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि एक युवती आनासागर झील में कूद गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को झील से लोगों ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया युवती को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है। उसकी मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। युवती को बाहर निकाला चौपाटी पर मौजूद जाकिर हुसैन ने बताया कि वह चौपाटी पर घूमने के लिए आए थे। पता चला कि एक युवती ने झील में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने युवती के छलांग लगाने के बाद उसे बचाने के लिए छलांग लगाई। उसने लोगों की हेल्प से युवती को बाहर निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *