झुंझुनूं में अब शादी में ही मिल जाएगा मैरिज सर्टिफिकेट:नगर परिषद की टीम समारोह में आकर देगी प्रमाण पत्र, जानें-कैसे करना होगा आवेदन

झुंझुनूं में अब नगर परिषद की ओर से शादी समारोह में ही मैरिज सर्टिफिकेट दिया जाएगा। परिषद की ओर से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। इस पहल के तहत टीम अब मंडप में पहुंचकर मौके पर ही डॉक्यूमेंट सौंप दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार ऐसे में शा​दी के बाद अब नवविवाहित जोड़ों को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। फेरे हुए पूरे और हाथ में आ गया कानूनी दस्तावेज हाल ही में शहर के वार्ड 50 निवासी हेमंत सैनी और ज्योति की शादी में इसकी शुरुआत की गई। हेमंत को शादी के ठीक अगले दिन कनाडा रवाना होना था। समय की कमी को देखते हुए उन्होंने रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन) अरुण कुमार जाखड़ से संपर्क किया। जाखड़ ने उनकी समस्या को समझते हुए इसे एक अवसर में बदल दिया। उन्होंने सलाह दी कि यदि सभी दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन आवेदन किया जाए। जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। नगर परिषद टीम शादी के दिन मौके पर पहुंची। जैसे ही शादी की रस्में पूरी हुई, टीम ने उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया। रजिस्ट्रार बोले- मंडप में सभी एक साथ मिल जाते हैं, इसलिए आसान रजिस्ट्रार अरुण कुमार जाखड़ ने बताया कि शादी समारोह स्थल पर प्रमाण-पत्र जारी करना व्यावहारिक रूप से भी बहुत आसान है। मौके पर ही विवाह कराने वाले पंडित और स्वतंत्र गवाह मिल जाते हैं। इसके बाद में किसी को दफ्तर बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। दस्तावेजों का मिलान, शादी का कार्ड, आयु संबंधी दस्तावेज और वर-वधु की मौजूदगी में सत्यापन तुरंत हो जाता है। अब जानें-कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट – सबसे पहले पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। – यहां वर-वधु के आधार कार्ड, जन आधार और आयु संबंधी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। – इसके साथ नोटरी युक्त शपथ पत्र और गवाहों के आईडी प्रूफ देना होगा। – इसके बाद विवाह की रस्मों के दौरान फोटो और मौके पर टीम सत्यापन कर सर्टिफिकेट जारी करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *