अजमेर के रहने वाले आईआईटी बीटेक छात्र ने किया सुसाइड:परिवार कानपुर के लिए हुआ रवाना, हाथ की नसें काटीं, फिर फंदे पर लटका

अजमेर के जॉन्सगंज क्षेत्र में रहने वाले IIT में बीटेक स्टूडेंट ने कानपूर में सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटीं, फिर हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था- Sorry Everyone…। जानकारी के अनुसार मृतक बायोलॉजिकल साइंस से बीटेक 4th ईयर के छात्र जयसिंह मीणा (26) हैं। जयसिंह कानपूर के हास्टल के ब्लाक-2 के कमरा नंबर 148 में रहता था। सोमवार को उनके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, जिस पर साथी छात्रों ने प्रबंधन और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कानपूर की कल्याणपुर पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची, तो छात्र का शव पंखे से लटकता मिला। हाथ से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन अजमेर से कानपूर के लिए निकल चुके हैं। मंगलवार को कानपुर पहुंचेंगे, इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सूचना मिली। पुलिस का कहना है भाई ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। उसकी कलाई में कई घाव हैं। 28 दिसंबर को विंटर वेकेशन हो गई थी। छात्र घर जाने वाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *