अजमेर के रिहायशी इलाके में हुक्का बार पर दबिश:मकान के बेसमेंट में युवाओं को परोसा जा रहा था फ्लेवर, IG के निर्देश पर कार्रवाई

अजमेर में जिला स्पेशल टीम ने बुधवार रात एक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुष्कर रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास रिहायशी इलाके में मकान के बेसमेंट में चल रहे हुक्का बार पर दबिश दी गई। हुक्का बार पर पुलिस की दबिश के बाद हड़कंप मच गया। यहां देर रात तक युवाओं को फ्लेवर्ड लिक्विड हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान बेसमेंट में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों मौजूद थे। रंगीन लाइटों से सजे हुक्का बार में रेड हाउस जैसा माहौल बना हुआ था खास बात यह रही की रिहायशी इलाके में बने अवैध हुक्का बार में देर रात तक युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा था। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आईजी राजेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई। जिला स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर हुक्का बार संचालित करते हुए युवाओं को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक चलती रही इसमें क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *