अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:लिखा- आपके कोर्ट में 13 RDX लगाए गए, जल्दी फटने वाले हैं, चेकिंग शुरू

अजमेर में जिला कलेक्टर को मेल के जरिए जिला सेशन न्यायालय के नए भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस, सीआईडी और डॉग स्क्वायड की टीम जिला सेशन न्यायालय के नए भवन पर पहुंच कर चेकिंग कर रही है। कोर्ट के बिल्डिंग से सभी अधिवक्ताओं और पीड़ित लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। बम की धमकी को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिला कलेक्टर को प्राप्त हुए मेल में धमकी भेजने वाले ने लिखा कि आपके कोर्ट में 13 आरडीएक्स लगाएं गए है, जल्दी फटने वाले हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *