अजमेर डिस्कॉम मंत्रालयिक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर किया विरोध, मांगे न मानने पर 4 दिसंबर को ज्ञापन देने और प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अजमेर डिस्कॉम) के झुंझुनूं स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में आज (28 नवंबर 2025) निगम के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा ने विरोध जताते हुए स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द से जल्द उनकी माँगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो कर्मचारी अपना आंदोलन तेज करेंगे। 04 दिसंबर 2025 को जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन दिया जाएगा। प्रमुख मांगों पर अडिग कर्मचारी विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन एवं संस्थापन अधिकारी के पद को सृजित करने की उनकी वर्षों पुरानी प्रमुख मंगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और निगम प्रशासन लगातार इन महत्त्वपूर्ण माँगों को अनसुना कर रहा है, जिससे उन्हें विरोध का यह कदम उठाना पड़ा है। ये रहे प्रदर्शन में शामिल विरोध प्रदर्शन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला लेखा संगठन के सचिव पंकज शर्मा, मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा, संयुक्त महामंत्री अनिल मीणा एवं सुनील शर्मा, अजय जांगिड़, तथा सुनीता कुमारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *