बांसवाड़ा में पुराना बस स्टैंड, गांधीमूर्ति चौराहे से हटाया अतिक्रमण:नगर परिषद ने चलाया विशेष अभियान, लोगों से की सहयोग की अपील

​बांसवाड़ा में शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। इसके तहत शहर के पुराना बस स्टैंड, गांधीमूर्ति चौराहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई।
लंबे समय से सड़क किनारे लग रही लारियों, फुटपाथ पर कब्जा जमाई दुकानों और अवैध निर्माणों को नगर परिषद की टीम ने हटाया। ​नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी सुरेश डामोर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के कारण लगातार ट्रैफिक समस्या बढ़ रही थी। इसी को देखते हुए सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की गई है। डामोर ने कहा कि अभियान केवल एक दिन का नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। ​अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम और राजतालाब थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने दुकानदारों और राहगीरों से शहर की साफ-सफाई और यातायात सुगमता के लिए अतिक्रमण से दूर रहने की अपील की। नगर परिषद का यह कदम शहर में यातायात सुधारने और स्वच्छता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *