अजमेर में नए साल 2026 के स्वागत के लिए अजमेर-पुष्कर में 50 से ज्यादा बड़े होटल-रिसोर्ट में म्यूजिक नाइट व गाला डिनर पाटियां शुरू हो चुकी है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए आयोजकों ने लोक कलाकारों के साथ-साथ सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित किया है। होटल-रिसोर्ट को रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से सजाया गया है। रात 12 बजने पर आतिशबाजी के बीच वर्ष 2026 का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। वहीं, वर्ष 2025 को अलविदा करेंगे। न्यू सेलिब्रेशन को लेकर राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात समिति कई पड़ोसी राज्य व शहरों के युवक-युवतियों व दंपतियों के साथ विदेशी मेहमान भी एडवांस बुकिंग कर पहुंचे हैं। जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


