जांजगीर-चांपा में कैप्सूल वाहन से कुचलकर युवक की मौत:शिवरीनारायण के मुड़पार चौक पर हादसा, वाहन जब्त और ड्राइवर गिरफ्तार, प्रशासन ने मदद राशि दी

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। मुड़पार चौक के पास हुए इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गुलशन साहू निवासी मुड़पार के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से शिवरीनारायण से अपने गांव मुड़पार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *