बीसलपुर पेयजल योजना के पम्प हाउस के रखरखाव व पाइप लाइन लीकेज दुरस्ती के लिए जल संसाधन विभाग कल रात से 24 घंटे का शटडाउन लेगा। इस शटडाउन के कारण अजमेर, ब्यावर, किशनगढ, नसीराबाद, पुष्कर, केकडी एवं सरवाड़ के शहरी क्षेत्रों एवं नसीराबाद, पीसांगन एवं गोयला पम्प हाउसों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की 11 फरवरी 2026 को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। 12 फरवरी 2026 की प्रातःकालीन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विनोद यादव ने बताया- बीसलपुर अजमेर पुष्कर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत 10 फरवरी 2026 मंगलवार को रात्रि 12 बजे से 11 फरवरी 2026 रात्रि 12:00 बजे तक 24 घण्टे का शटडाउन लिया जाना प्रस्तावित है। शटडाउन के अन्तर्गत थडोली, केकडी व नसीराबाद पम्प हाउसों पर आवश्यक रख-रखाव संबंधित कार्य, एवं द्वितीय फेज में डाली गई केकडी से गोयला तक 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन में विभिन्न स्थानों पर वेल्डिंग लीकेजों को दुरस्त करने के कार्य किए जाएंगे। डिस्कॉम द्वारा केकडी व नसीराबाद पम्प हाउसों पर FBTS कार्य के अन्तर्गत कनेक्शन करने का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। ……… पढें ये खबर भी…. सीनियर टीचर भर्ती-संस्कृत, कल से भरे डिटेल फार्म:778 कैंडिडेट्स अस्थाई रूप से सफल घोषित किए; 309 पदों पर थी वैकेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत संस्कृत विषय की विचारित सूची में सफल घोषित कैंडिडेट्स कल से विस्तृत आवेदन फार्म भर सकेंगे। आयोग की ओर से इसके लिए लिंक 16 फरवरी तक खोला जाएगा। पूरी खबर पढें


