डॉ दंपति के घर से जेवर, जूते, चप्पल चोरी:शादी की सालगिरह के दिन पता चला, पुलिस ने केयर टेकर महिला को पकड़ा

अलवर सदर थाना क्षेत्र में अपना घर शालीमार निवासी डॉ लवेश गुप्ता व डॉ आकृति गुप्ता के घर से केयर टेकर महिला जूते, चप्पल, जेवर सहित करीब 10 से 15 लाख रुपए के कीमती सामान चोरी कर ले गई। डॉक्टर दंपति की रविवार को शादी की सालगिरह के दिन पता चला। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी महिला के घर से जूते-चप्पल, खिलौने सहित अन्य सामान मिला है। लेकिन ज्वैलरी का पता नहीं चला है। हरीश हॉस्पिटल के मालिक डॉ लवेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को उसकी शादी की सालगिरह थी। हम दिल्ली से वापस घर लौटते थे। दिल्ली जाते समय भी पत्नी आकृति का कुछ सामान घर में नहीं मिला। तब हमने सोचा वापस आकर देखेंगे। घर लौटने पर दूसरा सामान देखा तो नहीं मिला। इसके बाद जेवर की जगह देखी तो वहां सोने की रिंग, चूड़ी, इयर रिंग सहित अन्य ज्वैलरी नहीं मिली। इसके बाद केयर टेकर महिला पर शक हुआ। असल में केयर टेकर महिला भी शालीमार में रहती है। जो मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। 20 दिन पहले महिला को रखा था डॉक्टर ने बताया कि 20 दिन पहले ही महिला को घर में छोटे बच्चे की केयर के लिए रखा था। महिला आने के बाद से छोटी-छोटी चोरी करने लगी। उसके बाद धीरे-धीर सामान को चुराया है। घर के अंदर से जिंस, बूट व पेंट भी चोरी हो गए। तब शक हुआ। इसके बाद ज्वैलरी को देखा। तब पता लगा कि चोरी हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *