राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए बने नए नियम:संगठन जिले में 3 विधानसभा तो 31 और उससे ज्यादा पर 51 की संख्या होगी

राजस्थान में अब जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्यकारिणी की लिस्ट लंबी-चौड़ी नहीं होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अब कार्यकारिणी को लेकर नए पैरामीटर बना दिए हैं। इससे जंबो कार्यकारिणी नहीं बनेगी। अब ठोक-बजाकर सीमित लोगों को जगह दी जाएगी। अब जिलेवार संख्या तय कर दी गई है, जिससे न्यूनतम 31 और अधिकतम 51 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी। इससे पहले 100 पार की कार्यकारिणी बनती रही है। उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया- AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नए निर्देश मिलने के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को नए पेरामीटर वाला वेणुगोपाल वाला पत्र भेज दिया है। उसके अनुसार संगठन में कार्यकारिणी गठन करने को कहा है। फतह सिंह राठौड़ ने बताया- प्रदेश अध्यक्ष के मिले निर्देश के अनुसार हम कार्यकारिणी जल्द बनाकर पीसीसी को भेजेंगे। अब कार्यकारिणी नई जो गाइडलाइन आई है, उसके अनुसार बनाई जाएगी। अब सम​झे कैसे होगी कांग्रेस की नई टीम 10 फरवरी तक कार्यकारिणी की सूची पीसीसी को जाएगी डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को 10 फरवरी तक अपनी कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजनी होगी। इसके बाद वहां से कार्यकारिणी को स्वीकृति दी जाएगी। कार्यकारिणी बनाने की भी सीमा तय की वेणुगोपाल ने 30 जनवरी को जारी किए पत्र में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी 30 दिन के भीतर और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी 15 दिन में घोषित कर दी जाए। 31 की कार्यकारिणी में इतने होंगे पद संगठन महासचिव 1
कोषाध्यक्ष 1
उपाध्यक्ष 5
महासचिव 7
सचिव 15
प्रवक्ता 1
सोशल मीडिया प्रभारी 1 पहले 100 पार कार्यकारिणी कांग्रेस की जिला कमेटियों का गठन पूर्व में जंबो होता था। पूर्व में जिलाध्यक्षों ने करीब 70 और 100 से ज्यादा को कार्यकारिणी में लिया गया था। अब संख्या घटने से अधिकतर को मौका देने के लिए भी संकट सामने है कि किसको ले और किसको नहीं ले क्योंकि संख्या तो सीमित हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *