अजमेर में आज से तीन दिन बारिश की संभावना:सर्द हवा चलेगी, बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट

अजमेर में सर्दी के इस सीजन की तीसरी मावठ आज से 2 फरवरी तक होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और 2 फरवरी को भी यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान धूप का असर कम होगा, ठंड ज्यादा महसूस होगी। रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन दिन का पारा गिरेगा। शनिवार सुबह से मौसम में ठंडक रहेगी। इससे पहले 23 जनवरी को 7.8 मिमी और 1 जनवरी को 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम 8.9 डिग्री दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव मौसम विज्ञानी डॉ. विजय घई के अनुसार पिछले 4 दिन से रात का पारा लगातार गिर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है। कोहरा व ठंडक ज्यादा रही है। पहले बादल छाने से रात का तापमान थोड़ा बढ़ता है, बाद में साफ आसमान के साथ ठंड लौट आई है। इस सीजन में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जनवरी में बारिश और बर्फबारी सामान्य से ज्यादा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *