अजमेर में क्रिश्चियन गंज थाने व चौकी का नाम बदला:पुलिस महानिरीक्षक ने कृष्णगंज किया, स्थानीय लोगों की मांग पर भेजा था प्रस्ताव

अजमेर शहर के क्रिश्चियन गंज थाने व चौकी का नाम सोमवार को बदल दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक की ओर से आदेश जारी कर थाने व चौकी का अब नाम कृष्णगंज किया गया है। वहीं इसे लेकर स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से भी (x) पर ट्वीट किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान श्री कृष्ण के नाम पर किया गया यह निर्णय अजमेर शहर की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करेगा। बता दे कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मांग को देखते हुए क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने 4 महीने पहले प्रस्ताव जिला पुलिस अधीक्षक के जरिए पुलिस मुख्यालय भेजा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *