राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गौ सेवकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; SHO ने चोरों को छोड़ा; मां के शव से लिपटकर रोती रही बेटी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारां से है। यहां पर पुलिस ने गौसेवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. प्रदर्शन कर रहे गौ सेवकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
बारां में गोवंश का कटा धड़ मिलने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे गौ सेवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। गौ सेवक और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि प्रताप जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. हाईकोर्ट बोला-2046 तक देश में बच्चों से ज्यादा बुजुर्ग होंगे
राजस्थान के सभी 31 वृद्धाश्रमों (ओल्ड एज होम) की जांच होगी। वहां रहने वाले बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत सामने आएगी। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि 2046 तक देश में बच्चों से ज्यादा बुजुर्ग होंगे। इसके लिए हमारा सिस्टम तैयार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 3. हाईवे पर मां के शव से लिपटकर रोती रही बेटी
उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही महिला पर्यटक को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर करीब 50 मीटर तक मांस के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद महिला की बेटी दौड़कर आई और मां के शव से लिपटकर रोने लगी। पूरी खबर पढ़ें 4. 5वीं बोर्ड-परीक्षा में मिनिमम 32 अंक नहीं लाए तो फेल
राजस्थान में 5वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को अब एग्जाम में मिनिमम मार्क्स लाना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे फेल हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योकि सरकार ने अब 5वीं बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य पास करने के नियम को हटा दिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. 7 सरकारी टीचर्स पर टॉर्चर करने की FIR दर्ज
अलवर में रिटायरमेंट के 5 महीने पहले सुसाइड करने वाले सीनियर टीचर के मामले में 7 सरकारी टीचर्स पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि इन टीचर्स ने सीनियर टीचर को टॉर्चर किया। पुलिस को मौके से 4 पेज का 2000 शब्दों का सुसाइड नोट मिला था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. चोरों को छोड़ने वाला SHO लाइन हाजिर
भीलवाड़ा में आसींद पुलिस की गश्त टीम नेशनल हाईवे-158 (ब्यावर-जोधपुर) पर किराने की शॉप में चोरी करते 4 बदमाशों को पकड़ा। बदनौर पुलिस ने चोरों को पाबंद कर छोड़ दिया। जांच के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. सरकारी हॉस्टल में स्टूडेंट ने सुसाइड किया
भरतपुर के एक सरकारी हॉस्टल में 16 साल के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह 12वीं साइंस (बायोलॉजी) का स्टूडेंट था। 13 फरवरी से उसके 12वीं बोर्ड (RBSE) के एग्जाम शुरू होने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें 8. तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर खड़े युवक को उड़ाया
चूरू में डिवाइडर पर खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक करीब 15 फीट दूर गिरा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट नेशनल हाईवे-11 (जैसलमेर से रेवाड़ी) पर राजलदेसर थाना इलाके में रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. इटली के दूल्हे ने राजस्थान में की शादी
झुंझुनूं के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक मार्को और मुंबई की जुई का विवाह वैदिक रीति से संपन्न हुआ। शादी में 9 ब्राह्मणों ने संस्कृत मंत्रों के साथ फेरे कराए, जिनका अंग्रेजी अनुवाद भी किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की स्मृति में 32वां ध्रुवपद समारोह
जयपुर जेकेके में मंगलवार को पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की स्मृति में 32वां ध्रुवपद समारोह होगा। इस दौरान ट्रस्ट की पत्रिका का भी विमोचन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *