अजमेर में जायरीन ने चाकू से किया हमला, VIDEO:साथी ने भी की मारपीट, दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी घायल, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर के नला बाजार में 2 जायरीनों ने दुकान पर हमला कर दिया। 1 आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर दुकान के कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में दुकान का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार करवाया गया। दुकान पर खरीदारी करने गए दोनों जायरीनों का दुकानदार से भाव को लेकर कहासुनी हुई थी। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पीड़ित दुकान मालिक की ओर से दोनों बदमाशों के खिलाफ दरगाह थाने में शिकायत दी गई है। दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरगाह थाने के ASI दयानंद शर्मा ने बताया कि दुकान मालिक फॉयसागर रोड निवासी राजकुमार जैन की ओर से शिकायत दी गई है। दुकान मालिक ने बताया कि 2 जायरीन खरीदारी के लिए दुकान पर आए थे। दोनों ने भाव को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। इतने में दुकान के कर्मचारी ने उन्हें रोका तो एक ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। हमले में दुकान पर काम करने वाला शोएब घायल हो गया। जिसे जेएलएन अस्पताल में उपचार करवाया। पीड़ित दुकान मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घायल मोहम्मद शोएब ने बताया कि नला बाजार में उनके दुकान है। दो जायरीन दुकान पर खरीदारी करने के लिए आए। बुजुर्ग अंकल से गाली गलौज कर रहे थे। तब उन्हें रोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इनमें से एक ने चाकू निकाला और अचानक से हमला कर दिया। चाकू के हमले से उसके गर्दन और हाथ पर चोट आई। एक लड़का मौके से भाग गया। दूसरे आरोपी को दुकानदारों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया है। वहां लगे सीसीटीवी में चाकू बाजी की घटना कैद हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *