उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर अब लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव शुरू किया गया है। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने बुधवार को गाडी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को खातीपुरा रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जयपुर सीनियर डीसीएम पूजा मित्तल ने बताया- रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज (सप्ताह में 04 दिन) और प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रोयोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक जयपुर अशफाक हुसैन अंसारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर डॉ. जगदीश कुमार समेत रेलवे के कर्मचारी उपस्थित रहे ।


