अजमेर में जीरा व्यापारी से लूट के 2 इनामी गिरफ्तार:बीच रास्ते में रोककर पिस्टल तानी थी, 7 लाख लूटकर ले गए थे

जीरा व्यापारी से लूट के मामले में पीसांगन थाना पुलिस ने दो और ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बन्दूक तानकर व्यापारी से 7 लाख लूटे थे। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर कार बरामद कर चुकी है। दोनों आरोपियों से लूटी गई 7 लाख की रकम व अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है। पिस्टल लगाकर 7 लाख लूटे एसपी वंदिता राणा ने बताया-आनन्दपुर कालू ब्यावर निवासी गोपाल सिंह पुत्र बोदु सिंह ने पीसांगन थाने में रिपोर्ट दी कि वह अपने ड्राइवर के साथ कालू से जीरा लेकर जयपुर गया और वहां से 8 अगस्त को 7 लाख रुपए लेकर सुबह करीबन 7.30 बजे रवाना होकर गांव जा रहे थे। करीबन 11.50 बजे के आसपास नागेलाव से शिवपुरा करनोस के बीच एक स्विफ्ट गाडी बिना नंबरी पीछे से आई। पिकअप के आगे गाड़ी लगा कर चार लोग मुंह पर कपडा ढके हुए उतरे और पिस्तौल तानकर 7 लाख लूट कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार पीछा कर रही थी गाड़ी टीम ने सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि पीड़ित की पिकअप का हाईवे से जेठाना, नागेलाव एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार लगातार पीछा कर रही थी। वारदात के बाद नागेलाव, अलीपुरा, गोला, बाडिया होते हुए अजमेर ब्यावर हाईवे होते हुए श्री सीमेंट की तरफ जाती हुई नजर आई। ब्यावर, मांगलियावास, अजमेर व जयपुर ब्यावर हाईवे के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज देखे तो कार वारदात के पूर्व में पीपलाज टोल ब्यावर क्रास करना पाई। जहां से कार वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गए। जिस के वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर आरोपियों के बारे में पता चला। पुलिस ने हामिद काठात पुत्र मोहन काठात जाति काठात उम्र 23 साल निवासी सरकना, ब्यावर पुलिस थाना ब्यावर सदर पूर्व मे गिरफ्तार किया और ब्यावर से बरामद की। पुलिस ने अब फिरोज उर्फ फराडु पुत्र मदन उम्र 24 साल निवासी गिरी नानणा पुलिस थाना सेन्दडा व सिकंदर पुत्र शोकिन उम्र 28 साल निवासी गोदाजी की नाडी श्यामगढ़ पुलिस थाना ब्यावर सदर को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर दोनों को रिमांड पर लिया। रकम व अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *