शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई टीम से धक्का मुक्की की गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने नॉन वेज की दो दुकानों को सीज किया। हंगामा व धक्का मुक्की कर रहे युवको को डिटेन किया। धक्का मुक्की हुई दरअसल नगर निगम की टीम दोपहर साढ़े 4 बजे करीब स्टेशन इलाके मस्जिद गली में अतिक्रमण हटाने गई थी। नगर निगम अतिक्रमण टीम डीएसपी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। टीम के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ा तो लोगों की भीड़ बढ़ गई। कुछ युवकों ने डीएसपी व पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की कर दी। जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया। हंगामा कर रहे लोगों से समझाइस की। टीम ने नॉनवेज की दो दुकानों को सीज किया। हंगामा कर रहे अतिक्रमियों को भी पुलिस ने डिटेंन भी किया। साथ ही जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को तोड़ा।


