मीणा के परिजनों को एक करोड़ के मुआवजे का प्रस्ताव:मामला केस ऑफिसर स्कीम में शामिल; 19 लोगों का अनशन खत्म

बूंदी में मनीष मीणा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर चल रहा 6 दिवसीय आमरण अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही पुलिस ने इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल करने के आदेश की प्रति भी सौंपी। मृतक मनीष के पिता रामलक्ष्मण मीणा और कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने जूस पिलाकर 19 अनशनकारियों का उपवास तुड़वाया। मनीष की मां गायत्री देवी की लगातार बिगड़ती सेहत और अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण रामलक्ष्मण मीणा ने भावुक होकर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। रामलक्ष्मण मीणा ने कहा “मैं पहले ही अपना बेटा खो चुका हूं, अब और किसी को नहीं खोना चाहता।” इसके बाद मीणा समाज के संरक्षक आनंदीलाल मीणा ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के बाद आंदोलन समाप्त हो गया। अस्पताल व कलेक्ट्रेट पर तुड़वाया अनशन
गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती अनशनकारी राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा, मनीष मीणा की मां गायत्री बाई, हरिओम मीणा, समाजसेवी डॉ. किशनलाल मीणा, टोनू मीणा व बच्ची बाई मीणा, पूर्व सरपंच किशनलाल सैनी, पप्पूलाल मीणा व हजारी बाई मनीष मीणा के पिता राम लक्ष्मण मीणा और कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। प्रहलाद गुंजल ने सभी अनशनकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मनीष के पिता का भी सभी ने माल्यार्पण कर व जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वहीं, बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन स्थल पर अनशन कर रहे मीणा समाज के संरक्षक आनंदीलाल मीणा, ग्रामीण छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा,उलेड़ा के पूर्व सरपंच नेमीचन्द वर्मा, नया गांव उपसरपंच मदनलाल गुर्जर, ग्रामीण छात्र नेता नीरज मीणा करजूना, समाजसेवी धन्नालाल मीणा, सोहनलाल मीणा, रामदेव मीणा, मीरा बाई जिला कलेक्ट्रेट पर स्वर्गीय मनीष मीणा के पिता राम लक्ष्मण मीणा और कांग्रेस नेता प्रहलाद कुंजल ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और सभी अनशनकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मीणा समाज के संरक्षक पूर्व प्रधान जयकिशन मीणा, उप सभापति लटूर भाई, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, हरिप्रसाद कंवरिया,एडवोकेट हेमराज मीणा, जयप्रकाश मीणा, गीताराम मीणा,सादिक खान आदि उपस्थित रहे। सरकार संवेदनहीनता पर उतरी: गुंजल
कोटा मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि मनीष मीणा हत्याकांड में न्याय को लेकर राज्य सरकार संवेदनहीनता पर उतर गई है। पीड़ित परिवार को सहायता का प्रस्ताव भेजना और अभी तक सहायता नहीं देना असहनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आगे आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *