अजमेर में टैंकर से डीजल चुराने वाले दो और गिरफ्तार:हाईवे पर चोरी का वीडियो बनाने वाले से की थी मारपीट, तीन आरोपियों को पहले किया जा चुका अरेस्ट

अजमेर में टैंकर से डीजल चोरी और वीडियो बनाने वालों से मारपीट मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार गया है। उनके कब्जे से बोलेरो पिकअप भी जब्त की है। टैंकर ड्राइवर हाईवे पर एक ढाबे पर रूककर डीजल चोरी करवा रहा था और वीडियो बनाने पर मारपीट की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लाठी-डंडों से की मारपीट सेंदरिया के क्रेशर संचालक सौरभ रावत ने रिपोर्ट दी थी, कि वे सराधना डिपो से डीजल टैंकर मंगवाते हैं। कई बार टैंकर में डीजल कम निकलता था। शक होने पर अपने कर्मचारियों को टैंकर का पीछा करने के कहा था। गत 3 अक्टूबर को टैंकर ड्राइवर रास्ते में हाईवे पर एक ढाबे पर रुका था। तब 7-8 लोगों ने टैंकर से डीजल चोरी करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका वीडियो बना लिया। बदमाशों ने उन्हें देखकर लाठी-डंडों से मारपीट की। कई बार निकाला डीजल मामले की जांच के बाद राकेश (23) पुत्र बलदेव सिंह रावत निवासी अर्जुनपुरा गढी पुलिस थाना मांगलियावास (अजमेर), जितेंद्र (20) पुत्र प्रेमाराम नाई निवासी शेरगढ़ जिला जोधपुर हाल सराधना थाना मांगलियावास जिला अजमेर, मनीराम (30) पुत्र पाबुराम विश्नोई निवासी कानावास पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने रमेश सिंह उर्फ राजवीर (26) पुत्र गुमान सिंह निवासी पुरानी ब्यावर के पास श्रीनगर पुलिस थाना रास जिला ब्यावर व जयदीप सिंह उर्फ मुकेश (33) पुत्र घीसालाल रावत निवासी अर्जुनपुरा जागीर पुलिस थाना मांगलियावास जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बोलेरो पिकअप भी जब्त की है। ……… पढें ये खबर भी… एलीवेटेड रोड की धंसी सड़क वाली भुजा चलने लायक नहीं:MNIT की एक्सपर्ट कमेटी ने रिपोर्ट दी; RSRDC की चूहा थ्योरी को नहीं माना स्मार्ट सिटी के तहत 275 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए एलिवेटेड रोड की महावीर सर्किल वाली भुजा की सड़क दोबारा खोद कर बनानी होगी। इसकी सिफारिश एमएनआईटी की एक्सपर्ट कमेटी ने की है। (पूरी खबर पढें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *