अजमेर में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर डीईओ प्राइमरी कार्यालय को कुर्क किया गया। 6 टीचर्स का एक करोड़ 75 लाख रुपए नहीं चुकाने पर कोर्ट के आदेश पर पहुंची टीम ने कार्यालय को कुर्क कर दिया। पूर्व में सितंबर 2024 में कोर्ट से टीम कार्यालय कुर्क करने पहुंची थी। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने 1 महीने का समय मांगा था। 7 महीने बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं चुकाने पर बुधवार को यह कार्रवाई कोर्ट की ओर से की गई। कोर्ट के आदेश पर कुर्की के लिए पहुंची टीम मामला डीएवी प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों के सेवा परिलाभों का भुगतान नहीं करने से जुड़ा हुआ है। इसी को लेकर संपत्ति कुर्की कार्रवाई के लिए कोर्ट की टीम मौके पर पहुंचीं थी। नाजिर जिला एवं सत्र न्यायालय अजमेर राजेश जैन इजराज न्यायालय के कुर्की वारंट की पालना में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के कार्यालय पहुंचे और उनकी चल संपत्ति कुर्क की गई। इससे विभाग में हड़कंप भी मच गया। एडवोकेट विनीश विलियम्स ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को भी कोर्ट के आदेश पर टीम कार्यालय कुर्क करने पहुंची थी। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने एक महीने का समय भुगतान के लिए मांगा था। लेकिन 7 महीने बीत जाने के बावजूद भी टीचर्स को भुगतान नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने आज कार्यालय कुर्क करने के आदेश दिए। ये शिक्षक हैं प्रभावित एडवोकेट ने बताया कि विनीश विलियम्स ने दयानंद, रवेन्द्र शर्मा, सोनपाल शर्मा, दीपमाला शर्मा, हेमलता शर्मा, इन्द्रा शर्मा को पांचवां एवं छठा वेतनमान, पीएल एवं ग्रेच्युटी आदि का भुगतान नहीं करने पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए थे। स्कूल प्रबंधन व जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर के विरुद्ध स्वीकार कर ब्याज सहित भुगतान के आदेश हुए थे। ये है मामला सिविल न्यायाधीश उत्तर, अजमेर यश विश्नोई ने राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण जयपुर के आदेश 31 जुलाई 2023 की पालना स्कूल प्रबंधन व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा, अजमेर के द्वारा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी किए थे। डीएवी स्कूल प्रबंधन के असहयोग के कारण इजराय न्यायालय द्वारा कुर्की कार्रवाई हुई है।


