अजमेर में दिनदहाड़े बुजुर्ग से ठगी:काम दिलाने का झांसा दिया, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ बदमाश

अजमेर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट के बाहर बुजुर्ग को काम दिलाने का झांसा देकर बदमाश सुनसान जगह पर ले गया और सोने की अंगूठी उतरवा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सिंधु वाड़ी बी ग्रुप निवासी रामलाल पटेल ने बताया कि वह राजस्व मंडल अपने निजी काम से गए हुए थे। वहां से कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे थे। एक अज्ञात युवक उन्हें मिला और उसने कहा कि मेरे साहब को एक नौकर की जरूरत है। उसे नौकरी करने के लिए 18 हजार सैलरी देंगे। पीड़ित ने बताया कि बाद में उसे झांसा देकर साहब से मिलने के लिए सुनसान जगह पर ले गया। सिविल लाइंस एरिया में ले जाकर उसे झांसा देकर उसकी सवा तोला सोने की अंगूठी उतरवा ली। पीड़ित ने बताया कि उसने कहा कि साहब को भी ऐसी अंगूठी बनवानी है, वह उन्हें दिखाकर लाता है। काफी देर तक वह नहीं पहुंचा जिसकी तलाश की तो उसका कुछ पता नहीं चला। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *