चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर गाड़ी की टक्कर से लेपर्ड की मौत:वन क्षेत्र से 500 मीटर दूर बिखरा हुआ मिला शव

चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर रोड क्रॉस करने के दौरान एक लेपर्ड की गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लेपर्ड का शव बिखर गया।
इसकी जानकारी मिलते ही कपासन रेंज से वन विभाग की टीम और चित्तौड़गढ़ से फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंची। लेपर्ड के शव को सेमलपुरा नर्सरी ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन क्षेत्र से 500 मीटर दूर हादसा
जहां लेपर्ड की मौत हुई है, वहां से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर मोड़िया मंगरा वन क्षेत्र शुरू हो जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लेपर्ड अपने शिकार के लिए निकला होगा, उसी दौरान किसी भारी वाहन की टक्कर लगी होगी। सेमलपुरा नर्सरी में किया अंतिम संस्कार
कपासन रेंजर नरेंद्र ने बताया कि कुछ राहगीरों से चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर डेट के पास एक लेपर्ड के मरने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो लेपर्ड का शव पूरी तरह से बिखरा हुआ था। शव को उठाकर सेमलपुरा नर्सरी में लाया गया। यहां 3 डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया और उसके बाद वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह से बिखर गया था। इसीलिए माना जा रहा है कि किसी भारी और बड़े वाहन ने ही टक्कर मारी होगी। मौके पर कपासन से 4 लोगों की टीम और चित्तौड़ से 3 लोगों की फ्लाइंग टीम मौके पर आ गई थी। 5-6 साल का था नर लेपर्ड
रेंजर नरेंद्र ने बताया कि यह नर लेपर्ड था और 5-6 साल का वयस्क था। जहां लेपर्ड को टक्कर मारी गई, वहां से 500 मीटर की दूरी पर ही मोड़िया मंगरा वन क्षेत्र शुरू हो जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लेपर्ड अपने शिकार के लिए निकला था, लेकिन रोड क्रॉस करते समय किसी वाहन से टक्कर लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *